पुलिस ने जमीन मालिक को लिया हिरासत में फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मोबाइल टावर के कर्मचारियों की लापरवाही से टावर के आसपास लगी लोहे की जाली में आ रहे करंट से पांच बच्चे उसकी चपेट में आ गये। परिजनों ने उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। लोगों का आरोप है कि चार कम्पियों के टावर लगे है पर कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं रहता है। जिससे कोई बड़ी घटना घटित हो सकती है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जमीन मालिक को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार कोतवाली फतेहगढ़ के ग्रानगंज स्थित राजेश ने चार कम्पनियों के टावर अपनी जमीन पर लगवाये है। जिनके चारों ओर लोहे की जाली लगायी गई है। जिसकी देखभाल भी राजेश ही कर रहा है। उसकी लापरवाही से घटना घटित हो गई। मोहल्ले का आदित्य, अनन्या, वरुण, धीरू, राहुल दूध डेयरी पर दूध लेेने जा रहे थे। जैसे ही बच्चों ने जाली को हाथ लगाया। वैसे ही उसमें आ रहे करंट की चपेट में आकर गंभीर रुप से घायल हो गये। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बच्चों को उठाकर आनन-फानन में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राजेश को हिरासत में ले लिया है। —————–
