ट्रंप ने अब पूरी दुनिया पर लगाया 10% एक्स्ट्रा टैरिफ

समृद्धि न्यूज। टैरिफ के मोर्चे पर अमेरिकी राष्ट्रपति को अपने देश की सुप्रीम कोर्ट से मिली हार के बाद अपनी ट्रेड पॉलिसी को और भी तीखा कर दिया है। उन्होंने शुक्रवार को पूरी दुनिया पर 10 फीसदी एक्स्ट्रा टैरिफ लगाने के आदेश पर साइन किए है। ये टैरिफ अगले 5 महीने के लिए लागू होगा। इस एक्स्ट्रा टैरिफ को 24 फरवरी से लागू कर दिया जाएगा। व्हाइट हाउस के फैक्ट शीट के अनुसार, यह नया शुल्क 24 फरवरी को सुबह 12:01 बजे से प्रभावी होगा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा वैश्विक टैरिफ को अवैध ठहराए जाने के बाद भी अपने रुख में बदलाव से इनकार किया। उन्होंने 150 दिनों के लिए 10 प्रतिशत अस्थायी आयात शुल्क लगाने का आदेश जारी किया। ट्रंप ने कहा कि भारत के साथ व्यापार समझौते में कोई बदलाव नहीं होगा। ट्रंप ने एक ब्रीफिंग में बताया कि वे 1974 के व्यापार अधिनियम की धारा 122 के तहत नए टैरिफ का आदेश दे रहे हैं, जो मौजूदा टैरिफ के अतिरिक्त होंगे। ये शुल्क 1977 के अंतर्राष्ट्रीय आपातकालीन आर्थिक शक्तियां अधिनियम के तहत 10 फीसदी से 50 फीसदी तक के टैरिफ को आंशिक रूप से रिप्लेस करेंगे। जिसे सुप्रीम कोर्ट ने अवैध घोषित कर दिया था। ट्रंप ने बाद में ट््रूथ सोशल पर कहा कि उन्होंने सभी देशों पर टैरिफ लगाने के आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं, जो लगभग तुरंत प्रभावी होंगे। ट्रंप ने कहा कि भारत के साथ घोषित अंतरिम व्यापार समझौते में कोई बदलाव नहीं होगा। उन्होंने कहा कि कुछ नहीं बदलेगा। भारत टैरिफ देगा और हम नहीं देंगे। उनके अनुसार यह पहले की स्थिति से उलट है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने संबंधों को बहुत अच्छा बताया। हाल ही में अमेरिका ने भारत पर लगाए गए 25 प्रतिशत दंडात्मक टैरिफ हटाए थे और नए ढांचे के तहत इसे घटाकर 18 प्रतिशत करने की बात कही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *