इंटरमीडिएट की ट्रेड में 9 तथा इतिहास की परीक्षा में 34 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जनपद में बोर्ड परीक्षा के चौथे दिन प्रथम पाली में हाईस्कूल में गृह विज्ञान की परीक्षा सम्पन्न हुई। जिसमें पंजीकृत 7684 परीक्षार्थियों में से 7154 ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 530 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट की ट्रेड में २५५ परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से २४६ ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि ९ परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार इतिहास की परीक्षा में कुल पंजीकृत १०१३ परीक्षार्थियों में ९७९ परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि ३४ परीक्षार्थियों ने परीक्षा से किनारा कर लिया। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी सभी परीक्षा केंद्रों पर मुस्तैद रहा। सभी परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। जिसकी मॉनिटरिंग डीआईओएस कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से की जा रही है। वही केंद्रों पर सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात रहे। इसके अलाला पुलिस बल भी तैनात रहा। जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रथम पाली में कमालगंज, जहानगंज क्षेत्र में स्थित कई विद्यालयों का निरीक्षण किया। जिसमें पुत्तूलाल गोमती इंटर कालेज, मैकूलाल इंटर कालेज सिरौंज, लल्लूवंशी इंटर कालेज, दयाराम इंटर कालेज कुंदन गनेशपुर, डीपीएस इंटर कालेज मूसाखिरिया, फिरोजगांधी इंटर कालेज कमालगंज आदि का निरीक्षण किया।
हाईस्कूल गृह विज्ञान की परीक्षा में 530 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
