आफीसर्स क्लब में विधिक सेवा प्राधिकरण का शिविर 22 फरवरी को

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में मेगा/वृहद विधिक सहायता सेवा शिविर का आयोजन 22 फरवरी रविवार को आफीसर्स क्लब फतेहगढ़ में आयोजित होगा। जिसमें जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी व जनपद न्यायाधीश नीरज कुमार एवं नोडल अधिकारी अपर जिला जज संजय कुमार व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव प्रियंका गांधी आदि अधिकारीगण समस्यायें सुनेंगे। शिविर में लोगों को सहायता पहुंचाने हेतु एवं विभिन्न विभागों की जन कल्याणकारी योजना का लाभ एक ही छत के नीचे आयोजन होगा। जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी समस्यायें सुनेंगे। रविवार को आयोजित होने वाले विधिक सहायता शिविर की तैयारियों का जनपद न्यायाधीश नीरज कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव प्रियंका गांधी आदि ने निरीक्षण कर तैयारी के संदर्भ में जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *