सपा ने भाजपा पर लगाये गंभीर आरोप
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। निर्वाचन आयोग द्वारा चलाई जा रही एसआईआर प्रक्रिया में फर्जी फॉर्म 7 का विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। सपा मुखिया भी लगातार इस मामले में भाजपा पर हमलवार रहे हैं।
सह जिला प्रवक्ता राधेश्याम सविता ने बताया कि पार्टी नेतृत्व के निर्देशानुसार पीडीए प्रहरी/समाजवादी कार्यकर्ता बूथों पर निगरानी कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव एवं जिला महासचिव इलियास मंसूरी के नेतृत्व में रविवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के कांशीराम कॉलोनी बूथ संख्या 83 पर 80 फॉर्म आवेदनकर्ता वैभव अग्निहोत्री के नाम से, बूथ संख्या 85 पर 87 फॉर्म ऋषभ दुबे के नाम से, बूथ संख्या 86 पर 46 फॉर्म अरविंद श्रीवास्तव के नाम से तथा बूथ संख्या 87 पर 63 फॉर्म विनीत वाजपेई के नाम से बरामद किए गए। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि ये सरकार लोकतांत्रिक व्यवस्था को खत्म करके तानाशाही स्थापित करना चाहती है। फर्जी फॉर्म देने वालों के खिलाफ सरकार का कारवाही न करना ये दर्शाता है कि इस घिनौने कृत्य में सरकार खुद ही सम्मलित है। जिला महासचिव इलियास मंसूरी ने कहा कि आवेदनकर्ता अरविंद श्रीवास्तव एवं विनीत वाजपेई के घर जाकर हम लोगों ने संपर्क किया है, वह लोग फॉर्म जमा करने से इनकार कर रहे हैं, उनका कहना है कि उनके फर्जी हस्ताक्षर करके गलत तरीके से फॉर्म जमा किए गए हैं, हमें इस प्रकरण की कोई जानकारी नहीं है। जिला महासचिव ने कहा इस मामले में जिलाधिकारी से मिलकर अपनी बात रखेंगे। इस दौरान पर शिव शंकर शर्मा, विनय भारद्वाज, शीलू खां आदि मौजूद रहे।
सपा ने काशीराम कालोनी में पकड़े फर्जी फार्म-7
