
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सावन के प्रथम सोमवार को विधि विधान से पांडेश्वरनाथ शिवालय मंदिर में रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। मुख्य पुजारी गोपाल शर्मा ने विधिवत पूजन कराया। सनातन धर्म में मान्यता है कि सावन के सोमवार को भगवान भोलेनाथ का जो रुद्राभिषेक करता है उसके घर सुख समृद्धि आती है और कष्टों का नाश होता है। सावन में भोलेनाथ के ऊपर जलाभिषेक का भी महत्व है। इसलिए इस माह भक्तगण भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर उन्हें प्रसन्न करते हैं। पांडेश्वरनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक के मुख्य यजमान अजय अग्रवाल, अंजू अग्रवाल, अनमोल अग्रवाल एवं व्यापारी नेता संजय गर्ग आदि ने भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया और विश्व के कल्याण की कामना की। आरती के बाद मंदिर में सभी भक्तगणों को प्रसाद वितरित किया गया। रुद्राभिषेक के दौरान दूरदराज से आये भक्तगणों ने भी मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की और जलाभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना की। रुद्राभिषेक के बाद महाआरती का आयोजन हुआ। भगवान भोलेनाथ की आराधना के साथ आरती सम्पन्न हुई। लोगों ने भांग, धतूरा, वेलपत्र, प्रसाद, दूध, जल, घी, मेवा, फल आदि चढ़ाया। इस अवसर पर संजय गर्ग, रश्मि अग्रवाल, विजय अग्रवाल, गुंजन रस्तोगी, गोपाल गुप्ता, वैभव अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, आदि लोगों ने व्यवस्था में सहयोग किया। देर शाम तक पंडाबाग मंदिर में दर्शन करने वाले भक्तगणों की भीड़ रही। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स तैनात रहा। सभी भक्तों को लाइन लगाकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन कराये गये।
