खाद्य सुरक्षा टीम ने छापा मारकर 235 लीटर सरसों तेल किया सीज

 कोल्ड स्टोरोजों में नहीं मिला खोये का भंडारण
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। होली के त्योहार से पहले खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने मिलावट रोकने के लिए बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान टीम ने 235 लीटर सरसों का तेल जब्त किया और विभिन्न कोल्ड स्टोरों का निरीक्षण कियाए जहां खोया भंडारित नहीं मिला।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवदास सिंह और संजय कुमार सिंह रविवार को गढ़ी साबिर अली स्थित खाद्य कारोबारकर्ता अनुरूद्ध कुमार की विनिर्माण इकाई/एक्सपेलर से सरसों के तेल का एक नमूना लिया। नमूना लेने के बादए शेष 235 लीटर सरसों का तेल जिसकी अनुमानित कीमत 39,950 रुपये है, नियमानुसार सीज कर दिया गया। इसके बाद टीम ने रखा रोड फतेहगढ़ स्थित एमआर कोल्ड स्टोरेज और पचपुखरा स्थित चंद्रा कोल्ड स्टोरेज का खोये के भंडारण के संबंध में निरीक्षण किया। हालांकि निरीक्षण के दौरान किसी भी कोल्ड स्टोरेज में खोया भंडारित नहीं पाया गया। इस संबंध में कोल्ड स्टोरेज संगठन के अध्यक्ष अजय गंगवार ने बताया कि फर्रुखाबाद में आलू की पर्याप्त उपलब्धता के कारण कोल्ड स्टोरेज व्यवसायी खोया या अन्य मिठाइयों का भंडारण नहीं कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *