होली पर अफवाह फैलाने व हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की कड़ी नजर

शांति कमेटी की बैठक में डीएम व एसपी ने दिये दिशा निर्देश
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता व पुलिस अधीक्षक आरती सिंह की उपस्थिति में आने बाले त्यौहार होली, रमजान एवं ईद के मद्देनजर जिला स्तरीय शांति कमेटी की बैठक कलेक्ट्रट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में निर्देश दिये गये कि होलिका दहन स्थल को लेकर कोई विवाद न हो, किसी भी धार्मिक स्थल पर अनावश्यक रूप से रंग न डाला जाये, किसी भी नई जगह पर होलिका दहन नहीं होगा, कोई भी जुलूस नये रास्ते से नही निकलेगा, सभी होलिका स्थलों पर लटके बिजली के तार सही करा लिये जाये, विद्युत की सप्लाई निर्वाध रहे, केमिकल बाले रंगों का प्रयोग न किया जाये। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी स्वास्थ व्यवस्थायें चाक चौबंद रखे। सभी नगर पालिका/नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारियों को निर्देशित किया कि होली के अवसर पर सभी जगहों पर साफ -सफाई व पानी की व्यवस्था दुरुस्त रहे। कैटल कैचर से आवारा पशुओं को पकड़ा जाये। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि किसी भी समस्या के लिए टोल फ्री नंबर 1533 पर संपर्क करे। डीएम ने निर्देशित किया कि सभी अग्निशमन की गाडिय़ों की चेकिंग करा ली जाये कि वो सही हो व उनमें पर्याप्त पानी रहे। सभी उपजिलाधिकारी को निर्देश दिए गये कि वो अपने अपने क्षेत्रों का निरीक्षण कर ले।
त्यौहारों को परंपरा से मनाये, मर्यादा का उल्लंघन न करे: एसपी
पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि सभी थाना क्षेत्रों में ई रिक्शा पर प्री-रिकॉर्डिड मैसेज प्रसारित किया जाये कि जबरदस्ती किसी पर भी रंग न डाला जाये व होली न खेली जाये। सभी त्यौहारों को अमन चैन से मनाये, परंपराओं को न तोड़े, अफवाहों से सावधान रहें। किसी भी समस्या पर 112 पर कॉल करे, मोटरसाइकिलों से हुड़दंग न करे, तेज आवाज में डीजे न बजाये। बैठक में अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, नगर मजिस्ट्रेट, उपजिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद, क्षेत्राधिकारी यातायात व संबंधित अधिकारी व सदस्य के अलावा व्यापारी सदानंद शुक्ला, नरेश पालीवाल, राजकुमार गौतम, रविकांत गुप्ता, मनोज सक्सेना, मुकेश गुप्ता, विशाल दुबे, पंकज गुप्ता, सौरव शुक्ला मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *