नवाबगंज (सं.)। नगर पंचायत में काफी समय से अधिशाषी अधिकारी का चार्ज संभाले सुभाषचंद्र राजपूत का चार्ज छिन गया है। उन्हें मूल विभाग में भेजा गया है। शीघ्र ही अधिशाषी अधिकारी को चार्ज मिलेगा। तैनाती के आदेश जारी कर दिये गये हैं। नगर पंचायत कार्यालय पर काफी दिनों से जमे सांसद का करीबी बताने वाले अधिशासी अधिकारी सुभाष चंद्र राजपूत चार्ज छिन गया है। बताते चलें कि नगर पंचायत के कर्मचारियों से लेकर क्षेत्र की जनता में ऐसे अधिशासी अधिकारी के विरुद्ध पहले से ही रोष व्याप्त था। जिसकी कई बार शिकायतें भी हुई तथा कई बार किसान यूनियन ने भी अधिशासी अधिकारी के विरुद्ध धरना देकर उन्हें हटाये जाने की मांग की। अपने आप को सरकार का नजदीकी तथा जिले के सांसद का रिश्तेदार बताने वाले काफी समय से अधिशासी अधिकारी का चार्ज संभाले हुए थे। उनको मूल विभाग मैं ग्राम विकास अधिकारी के पद पर भेजा गया। वहीं जनपद मुरादाबाद से त्रिवेंद्र कुमार को अधिशासी अधिकारी नवाबगंज का चार्ज दिया गया है। जल्द ही उनको नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी का चार्ज सौंपा जाएगा
