किसान आत्मनिर्भर बनेगा तभी देश खुशहाल होगा : दिनेश यादव

समधन, कन्नौज समृद्धि न्यूज। किसान यूनियन धरती पुत्र आराजनैतिक के बैनर तले एक किसान पंचायत में किसानों ने कोल्ड स्टोरेज मालिकों के मनमाने रवैये से हर वर्ष भाड़ा बढ़ाने का मुद्दा उठाकर यूनियन से इस लड़ाई को सरकार से निराकरण कराने की मांग उठाई गई
क्षेत्र के ग्राम मलिकपुर स्थित एक गेस्ट हाउस में किसान यूनियन धरती पुत्र आराजनैतिक के तत्वावधान में किसानों की एक पंचायत का आयोजन किया गया जिसमें यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश यादव ने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री हर नागरिक को आत्मनिर्भर बनने का संदेश दे रहे जबकि देश की तमाम कम्पनियों के उधोगपति अपनी तैयार की हुई सामान का बाजार में बेचने से पहले उसकी कीमत निर्धारित कर देते हैं और देश का अन्नदाता किसान जो हम सबका पेंट भरने का काम करता है उसकी ओर से भारी लागत लगाकर तैयार की हुई फसल की कीमत आज भी वहां खुद तय न करके बिक्री कर पाना कितनी दुर्भाग्य की बात है। जिससे देश के किसानों के हालात दिन पर दिन भुखमरी व कर्ज से डूबते जा रहे।
पंचायत के दौरान किसानों ने कोल्ड स्टोरेज मालिकों की ओर से हर बार भाड़ा बढ़ाने के मुद्दे को जोरदारी से उठाया गया जिसपर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रफीक लम्बू ने कहा कि इस सम्बन्ध में जल्द प्रदेश स्तर पर उठाकर निराकरण कराने का प्रयास किया जायेगा अगर समस्या का जल्द हल न हुआ तो यूनियन जन आंदोलन करने पर मजबूर होगी उन्होंने आगे कहा सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित करें जिससे किसान खुशहाल हो सके
यूनियन की महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष दीपशिखा ने कहा देश तभी खुशहाल होगा जब अन्नदाता किसान की तैयार की फसलों का वाजिब मूल्य मिलेगा
जिलाध्यक्ष आलोक यादव ने किसान पंचायत में विभिन्न समस्याओं को उठाने वाले किसानों को आभार व्यक्त करते हुऐ यूनियन को मजबूत बनाने का आह्वान किया गया
इस अवसर पर यूनियन के राष्ट्रीय संरक्षक रामयश यादव, तेज प्रताप सिंह, आलोक कुमार एडवोकेट, गुंजन यादव, गौरव दुबे, अंजनी द्धिवेदी ,अनुराग कुमार, ज्ञानेंद्र कुमार, मोहित कुमार बाबा आदि सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *