हिन्दू सम्मेलन आयोजित, प्रचारक राहुल कुमार बोलें अब हिंदुओं को एकजुट होना होगा

समधन, कन्नौज समृद्धि न्यूज। हिंदू सम्मेलन आयोजित प्रचारक राहुल कुमार बोल अब हिन्दुओं को एकजुट होना होगा समधन नगर में शनिवार दोपहर बाद सेठानी मंदिर परिसर में एक हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया इस दौरान हिंदू प्रचारक राहुल कुमार ने हिंदुओं को एकजुट होने का आह्वान किया गया।
राहुल कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि अब हिंदुओं के एकजुट होने का समय आ गया है उन्होंने जोर दिया कि हम सब मिलकर एकजुट रहें तभी विदेशी ताकतों का सामना कर पाएंगे उन्होंने कहा कि देश में कई हिन्दू अभी भी जागरूक नहीं है जिन्हें समाज में बराबरी पर लाने का प्रयास करना चाहिए उन्होंने सभी हिंदुओं से जातिगत भेदभाव भुलाकर भाईचारे का संदेश देने का आग्रह किया राहुल कुमार ने भारत के इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि मुगल शासको और अंग्रेजों ने हिंदुओं पर अत्याचार किए और हिंदू संस्कृति को समाप्त करने का प्रयास किया
हालांकि हमारे वीर सपूतों ने इन ताकतों को मुंहतोड़ जवाब दिया और अपनी जान कुर्बान कर दी लेकिन हिंदू संस्कृति को मिटाने नहीं दिया उन्होंने आह्वान किया कि आज भी हिंदू एकजुट होकर हर लड़ाई में जीत हासिल कर सकते हैं।
इस अवसर पर राधेश्याम पाल, पंकज शर्मा, अतुल, बृजेश, कौशल, धनंजय, शशिकांत, आलोक, अवधेश, राम अवतार, अमित, जयगोपाल, राजेश शर्मा, आनन्द, भजनलाल, विपिन सक्सेना, शिवहरी सक्सेना, अनिल गुप्ता, अर्जुन शाक्य आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *