समृद्धि न्यूज। मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच ईरानी मीडिया ने दावा किया है कि ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4 के तहत ईरान की सशस्त्र सेनाओं ने अमेरिकी-इजरायली ठिकानों पर कार्रवाई करते हुए अमेरिकी विमानवाहक पोत अब्राहम लिंकन को चार बैलिस्टिक मिसाइलों से निशाना बनाया। अमेरिका और इजरायल की संयुक्त कार्रवाई का जवाब देने के लिए ईरान ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4 चला रहा है। इस संबंध में देश के सुरक्षाबलों की तरफ से चौथा बयान जारी किया गया है। ईरान रिवॉल्यूशनरी गाड्र्स की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि ईरान की सेना ने दुश्मनों के ठिकानों पर हमले के बाद, अमेरिकी सेना के एयरक्राफ्ट कैरियर अब्राहम लिंकन पर चार बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया है।
ईरान ने यूएसएस अब्राहम लिंकन पर किया हमला, दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें
