समृद्धि न्यूज। अफगान तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि पाकिस्तान की हालिया एयरस्ट्राइक के जवाब में उसने रावलपिंडी के नूर खान एयरबेस, क्वेटा की 12वीं कोर और अन्य सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए। जिनसे भारी नुकसान हुआ। तालिबान के मुताबिक, पाकिस्तान ने पहले काबुल और बगराम एयरबेस को निशाना बनाया था। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच संघर्ष चल रहा है। पाकिस्तान का कहना है कि तालिबान के 415 लड़ाके मारे गए हैं। वहीं दूसरी तरफ असीम मुनीर की पाकिस्तानी एयरफोर्स को बड़ा झटका लगा है। अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि उसकी वायुसेना ने पाकिस्तान के कई अहम सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं। बयान में कहा गया कि रावलपिंडी के नूर खान एयरबेस, क्वेटा में 12 कोर मुख्यालय, खैबर पख्तूनख्वा के मोहम्मद एजेंसी इलाके और कुछ अन्य सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। अफगानिस्तान की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि हमले पूरी सटीकता के साथ किए गए और जिन ठिकानों को निशाना बनाया गया वहां भारी नुकसान हुआ है। हालांकि पाकिस्तान की तरफ से अभी तक इन हमलों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पाकिस्तान का नूरखान एयरबेस वही जगह है, जहां भारत ने ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल से जोरदार हमला किया था।
بِسْمِ اللَّهِ الرَّحْمَنِ الرَّحِيمِ
فَمَنِ اعْتَدَىٰ عَلَيْكُمْ فَاعْتَدُوا عَلَيْهِ بِمِثْلِ مَا اعْتَدَىٰ عَلَيْكُمْToday, the Air Force of the Ministry of National Defense conducted precise and coordinated aerial operations against key military installations in Pakistan.. pic.twitter.com/i9ctZPxjgK
— د ملي دفاع وزارت – وزارت دفاع ملی (@MoDAfghanistan2) March 1, 2026
उधर, अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में धमाकों की आवाजें सुनाई दी हैं। तालिबान बलों का कहना है कि उन्होंने पाकिस्तानी विमानों पर गोलीबारी की है। युद्ध लगातार चौथे दिन भी जारी है। अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने कहा कि रविवार तडक़े अफगान हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने वाले पाकिस्तानी विमानों के खिलाफ उसके बलों ने विमान रोधी और मिसाइल रक्षा प्रणालियों को तैनात किया। इसमें काबुल के उत्तर में स्थित पूर्व अमेरिकी सैन्य अड्डे बगराम पर पाकिस्तानी हमले के प्रयास को विफल करना भी शामिल था, जिस पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले साल फिर से कब्जा करने में दिलचस्पी जताई थी। पाकिस्तान ने इस दावे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
