डा0 जितेन्द्र सिंह यादव बोले: पीडि़त परिवार को मिलेगा न्याय
प्रदेश सचिव ने पीडि़त परिवार की तहरीर सीओ को सौंपी
एसपी ने निष्पक्ष जांच कराने का दिया आश्वासन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। राजेपुर के चाचूपुर जटपुरा में विगत दिनों युवक ब्रजेश राजपूत का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया था। पीडि़त परिवार द्वारा कार्यवाही की मांग को लेकर पुलिस और ग्रामीणों में हिंसक झड़प हुई थी। जिसमें पुलिस कर्मियों सहित कई ग्रामीण भी घायल हुए थे। उपरोक्त घटनाक्रम के बाद पुलिस ने ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव व अमृतपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डा0 जितेन्द्र सिंह यादव प्रतिनिधि मण्डल के साथ पीडि़त परिवार मिले और आश्वासन दिया कि पूरे मामले की उच्चाधिकारियों से वार्ता कर निष्पक्ष जांच कराकर न्याय दिलाया जायेगा और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्यवाही करायी जायेगी। पुलिस को किसी भी निर्दोष व्यक्ति का उत्पीडऩ नहीं करने दिया जायेगा और जो हर संभव मदद समाजवादी पार्टी करेगी। पीडि़तों के साथ है।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने एक प्रतिनिधि मण्डल नियुक्त कर भेजने का निर्णय लिया। उसी क्रम में मंगलवार को जिला कार्यालय पर प्रतिनिधि मण्डल के सदस्य एकत्रित हुए, लेकिन प्रशासन ने जिला कार्यालय पर क्षेत्राधिकारी अमृतपुर ऐश्वर्या उपाध्याय एवं क्षेत्राधिकारी सिटी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल लगाकर सभी को रोक लिया।
इस दौरान जिला कार्यालय में काफी गहमागहमी रही, करीब एक 1 घंटे तक सपा नेताओं एवं क्षेत्राधिकारी में बातचीत होती रही। सपा नेता घटना स्थल पर जाने पर अड़े रह, इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव से फोन पर वार्ता की और सभी नेताओं के अपने कार्यालय बुला लिया और फिर पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए प्रदेश कार्यालय से नामित प्रतिनिधि मण्डल के सदस्यों को ही जाने की अनुमति दी। क्षेत्राधिकारी अमृतपुर ऐश्वर्या उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी सिटी के साथ भारी पुलिस बल की कड़ी निगरानी में सिर्फ नामित सदस्य ही पीडि़त परिवार से मिलने पहुंचे। सपा नेताओं ने पीडि़त परिवार से मुलाकात के दौरान पाया कि मृतक व्यक्ति के परिवार की तहरीर भी पुलिस को नहीं मिल पाई है। सपा नेताओं ने अपने सामने ही पीडि़त परिवार की तहरीर क्षेत्राधिकारी को दिलवाई एवं पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया कि निष्पक्ष तरीके से जांच होगी और पीडि़त परिवार को न्याय मिलेगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, प्रदेश सचिव व अमृतपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डा0 जितेन्द्र सिंह यादव, डॉ0 जेपी वर्मा, डॉ0 नवल किशोर शाक्य, इलियास मंसूरी, उदय प्रताप सिंह भोला यादव, अजीत यादव, राधेश्याम सविता, विनीत परमार, पवन कठेरिया, रामशरण कठेरिया, सभासद मुदस्सिर खां, अरविंद कश्यप, शिवम यादव आदि मौजूद रहे।
पुलिस की सख्ती के बावजूद सपा प्रतिनिधि मण्डल पीडि़त परिवार से मिला
