दबंगों ने कोटेदार को मारपीट कर छीने रुपये

कंपिल, समृद्धि न्यूज। अतिरिक्त राशन बांटने को लेकर दबंगों ने कोटेदार के साथ मारपीट कर रुपए छीन लिए पुलिस के आने पर हमलावर मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीडि़त ने थाने पहुंच मामले की तहरीर दी। क्षेत्र के गांव इकलहरा निवासी अवधेश वाल्मीकि राशन डीलर है। बुधवार दोपहर अवधेश दुकान पर राशन बांट रहा था। उसी समय गांव निवासी चार व्यक्ति दुकान पर आकर अतिरिक्त राशन की मांग करने लगे। विरोध करने पर जाति सूचक गाली-गलौज कर दी। विरोध करने पर लाठी-डंडों से मारपीट कर जेब में रखी नगदी छीन ली। स्वजनों के आने पर हमलावर मौके से फरार हो गए। पीडि़त ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी। थाना प्रभारी ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच जांच की। पीडि़त ने देर शाम थाने पहुंच मामले की तहरीर दी। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *