भाजपा में जिलाध्यक्ष के दावेदारों की संख्या पहुंची आधा सैकड़ा के करीब, पर्यवेक्षक ने लिया साक्षात्कार

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंत्री सुरेश राण पर्यवेक्षक बनकर जनपद फर्रुखाबाद में जिलाध्यक्ष के दावेदारों का साक्षात्कार बुधवार देर शाम पार्टी कार्यालय पर लिया। भाजपा में नये जिलाध्यक्ष की कयावाद जारी है। पार्टी ने प्रदेश में जिलाध्यक्षों को बदलने के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किये है। फर्रुखाबाद के पर्यवेक्षक सुरेश राणा ने लगभग आधा सैकड़ा नेताओं के साक्षात्कार लिये। उनके नाम व फोन नम्बर डायरी में लिखकर ले गये। जिलाध्यक्ष की दौड़ में वरिष्ठ नेता डा0 वीके गंगवार, डा0 भूदेव राजपूत, शैलेन्द्र सिंह राठौर, दिनेश कटियार, जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता, सत्यपाल सिंह, डीएस राठौर, भास्कर दत्त द्विवेदी, विमल कटियार, धीरेन्द्र वर्मा, फतेह चन्द्र राजपूत, सुनील रावत, आदित्य मिश्रा व कुलदीप गंगवार का साक्षात्कार लिया गया। पर्यवेक्षक अपनी रिपोर्ट बनाकर प्रदेश नेतृत्व को सौंपेगे। पार्टी कार्यालय पर उन्होंने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए संवाद किया। साथ ही उन्होंने अलग कक्ष में बुलाकर एक-एक कर नेताओं के साक्षात्कार लिये। वैसे तो जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता भी दोबारा रिपीट होने का मन बना चुके है। उन्होंने भी अपना साक्षात्कार दिया। साथ ही वरीयता क्रम में डा0 बीके गंगवार व शैलेन्द्र सिंह राठौर एवं धीरेन्द्र वर्मा व आदित्य मिश्रा के नाम की चर्चा अंदर खाने में शुरु हो गयी है। आधा सैकड़ा दावेदारों में से कौन जिलाध्यक्ष बनता है यह 25 जून तक संभवता साफ हो जायेगा। अभी तो केवल दावेदारी का साक्षात्कार हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *