अनुपम दुबे की कार को पुलिस ने दिखाया लावारिस

थानाध्यक्ष बोले: जांच की जा रही है मालिक का पता नहीं है|

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मोस्ट वांटेड बसपा नेता अनुपम दुबे की कार को पुलिस ने लावारिस दिखाकर दाखिल किया। जबकि जिस कार को पुलिस लावारिस बता रही है परिवहन विभाग के रिकार्ड में अनुपम दुबे के नाम से दर्ज है और पुलिस के लोग भी कार को भली भांति पहचानते है। उसके बावजूद कार को लावारिस में दाखिल किया। थाना मऊदरवाजा के जसमई चौराहा के निकट एक कार एक्सयूवी 500 संख्यायूपी 30एएस/0001 जो की लावारिस अवस्था में खड़ी मिलने की बात पुलिस कह रही है। जिसे अपने कब्जे में लेकर थाने में दाखिल कर दिया। थानाध्यक्ष मऊदरवाजा ने बताया कि लावारिस वाहन की जांच पड़ताल की जा रही है कि आखिर यह कार किसके नाम रजिस्टर्ड है। अभी पता नहीं चला है। जबकि सूत्रों की माने तो पुलिस के लोग भली भांति जानते है, लेकिन उसके बावजूद पुलिस उसे लावारिस बता रही है। पुलिस के अनुसार अभी मालिक का पता नहीं लगा है। ——————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *