कमालगंज, समृद्धि न्यूज। बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल हो गये थे। पुलिस ने घायल के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी। थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम भरतामऊ निवासी गंधर्व सिंह पुत्र लालता प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में दर्शाया कि 23 जून को पुत्र राजन अपने मामा अमित कुमार पुत्र कमलेश कुमार के साथ बाइक संख्या यूपी 76क्यू/5655 से हरदोई जा रहे थे। बाइक को मेरा साला अमित चला रहा था। भरतामऊ से कुछ दूर कोरीखेड़ा के पास एक अन्य बाइक संख्या यूपी 82एसी/6452के चालक ने टक्कर मार दी। जिससे मेरा पुत्र व साला घायल हो गया। चिकित्सक ने पुत्र का पैर दो जगह से टूटा होने की जानकारी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी।
बाइक चालक पर मुकदमा दर्ज
