शिक्षक सम्मान का प्रतीक व्यास पूजा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय शिक्षण मंडल द्वारा स्वामी रामानंद बालक इंटर कालेज मे व्यास पूजा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रबंधक विनीत अग्निहोत्री व प्रधानाचार्य डॉ0 धर्मंद्र कुमार के संयोजन में सम्पन्न हुआ। वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ0 राजेंद्र त्रिपाठी, सहित्यकार डॉ0 कृष्ण कांत त्रिपाठी अक्षर ने विधिवत पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संगठन मंत्री प्रधानाचार्य डा0 संजीप कुमार चतुर्वेद ने व्यास पूजा का महत्व बताते हुए कहा कि भगवान विष्णू के अवतार व्यासजी का अवतरण हुआ। शिक्षक सम्मान की प्रतीक व्यास पूजा सदियों से होती आ रही है। गुरुओं का सम्मान व प्रतिष्ठ की प्रतीक व्यास पूजा प्रत्येक विद्यालय में होनी चाहिए। शिक्षक सम्मानित होगा का स्वभाविमान बनेगा। राष्ट्र समर्थ होगा और मानवता का वास्तविक कल्याण करने में सक्षम बनेगा। पूरा विश्व भारत की ओर मागदर्शन की अपेक्षा से देखता है। अध्यक्षता डॉ0 रवींद्र कुमार गुप्ता ने की। संचालन डॉ0 संदीप कुमार चतुर्वेदी ने किया। इस अवसर पर वीरेंद्र कुमार मिश्रा, राममुरारी शुक्ला, डॉ0 राजेंद्र त्रिपाठी, धर्मेद्र कुमार रघुवंशी, प्राचार्य डॉ0 शालिनी, डॉ0 पारुल मिश्रा, डॉ0 जितेंद्र कुमार यादव, मो0 यूसुफ, संजय प्रजापति, प्रमोद मिश्रा, सतीशचंद्र, अमित कुमार, सुधांशु मिश्रा, राजेश निराला,कमलेश कुमार द्विवेदी, अखिलेश कुमार पाण्डेय, अवनीश कुमार, चंद्रपाल, संदीप कुमार, संतोष कुमार, डॉ0 बूजभषण सिंह, संतोष कुमार त्रिपाठी, सतेंद्र सिंह, विकास पाण्डेय, इन्दू मिश्रा, स्वात दुबे डॉ0 आलोक बिहारी शुक्ला, डॉ0 मुकेश सिंह, संजय गर्ग, सुधेश कुमार दुुबे, ईश्वर दयाल, घनश्याम बाजपेयी, ओम प्रकाश शुक्ला, धर्मवीर सिंह, प्रदीप अवस्थी, विनीत कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *