
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भाजपा सरकार के 9 साल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण योजना के पत्रक भाजपा जिला उपाध्यक्ष अश्नील दिवाकर ने ढिलावल पहुंचकर बूथ नंबर 39 व 40 पर जनसंपर्क कर पत्रक बांटे। सम्पर्क समर्थन महा अभियान के अन्तर्गत अश्नील दिवाकर ने समर्थकों के साथ सरकार की उपलब्धियां गिनाकर मिस्ड कॉल देकर लोगों को जोड़ा। मोदी सरकार के नौ वर्ष सेवा सुशासन को लेकर विभिन्न मोहल्लों में जन सम्पर्क किया और पत्रक व पुस्तकें बांटी व घरों में स्टीकर भी चिपकाये। ग्राम ढिलावल पहुंचकर अश्नील दिवाकर ने शक्ति केंद्र संयोजक मनवीर पाल व मंडल महामंत्री पंकज पाल, केंद्र शक्ति संयोजक विजय राठौर व बूथ अध्यक्ष गगनपाल मौजूद रहे।
