
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अधिवक्ता संघ फतेहगढ़ की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह फतेहगढ़ स्थित अधिवक्ता संघ के प्रांगण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश अश्विनी कुमार त्रिपाठी, विशिष्ठ अतिथि अंकज मिश्रा सदस्य राज्य विधिज्ञ परिषद उ0प्र0 की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ। शनिवार को जिला अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारी अध्यक्ष श्रीकिशोर मिश्रा, उपाध्यक्ष अरुण गुप्ता, महासचिव राजेश अग्निहोत्री, संयुक्त सचिव अनूप तिवारी, कोषाध्यक्ष चन्द्रशेखर शुक्ला, पुस्तकालय मंत्री विनय शुक्ला, सांस्कृति मंत्री नन्दकिशोर दुबे, ऑडिर सुबोध पाण्डेय के अलावा कार्यकरिणी के सदस्य राकेश त्रिपाठी, अखिलेश त्रिपाठी, आनन्द अग्निहोत्री, मनोज शुक्ला, अजय दुबे, सागीर अहमद ने शपथ ली। इस अवसर पर मुख्य रुप से न्यायाधीश अपर जिला जज फैमिली कोर्ट आलोक पारासर, एडीजे प्रथम विष्णु चन्द्र वैश्य, एडीजे द्वितीय महेन्द्र सिंह आदि न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे। चुनाव संचालन समिति के राजेन्द्र कुमार त्रिपाठी, ब्रजभान चन्द्र कटियार, सुरेन्द्र नाथ मिश्रा, रामप्रकाश पाल एडवोकेट, सुधीर चन्द्र शर्मा एडवोकेट ने आये सभी अतिथियों का धन्यवाद व्यक्त किया।
