सभी कार्यकर्ता अपनी बूथ कमेटी का करें गठन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी कार्यालय आवास विकास पर जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक चंद्रपाल सिंह यादव जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर कमेटी गठित करें और चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी के हित में जी जान से लग जाएं। साथ ही जो नए पोलिंग बने हैं उन पोलिंग स्टेशनों के भौतिक सत्यापन पर भी अपनी नजर बनाए रखें। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी अपने-अपने घरों पर गाडिय़ों पर झंडा एवं पद की प्लेट अनिवार्य रूप से लगाएं एवं सभी विधानसभा अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष एवं फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष बूथ कमेटियां शीघ्र गठित करें। बैठक में उपस्थित जिला महासचिव इलियास मंसूरी, उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह और उपाध्यक्ष जहान सिंह लोधी, उपाध्यक्ष रमेशचंद्र कठेरिया, उपाध्यक्ष सौरभ कटियार, जिला सचिव राधेश्याम सविता, जिला सचिव बृजेंद्र सिंह यादव, विधानसभा अध्यक्ष सदर चंद्रेश राजपूत, विधानसभा अध्यक्ष भोजपुर नरेंद्र सिंह यादव, विधानसभा अध्यक्ष अमृतपुर भोला यादव, महिला सभा की जिलाध्यक्ष सुलक्षणा सिंह, सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के0के0 यादव, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अरविंद कश्यप, रफीक अंसारी, नीलम सिंह चौहान, शिव शंकर शर्मा आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान ओम प्रकाश यादव भैया, अवधेश पांडे, मंगल सिंह, पूजा कठेरिया, सभासद रफी अंसारी, शांतनु सिंह, भानु प्रताप सिंह, पवन गौतम, बेचेलाल यादव, हरिओम दयाल आदि लोग मौजूद रहे। संचालन जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *