विश्व युवा कौशल दिवस पर आईटीआई के टॉपर हुए सम्मानित

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ठंडी सड़क द्वारा शनिवार को सम्पन्न हुए विश्व युवा कौशल दिवस पर विद्यालय परिसर में मेधावियों को सांसद प्रतिनिधि रजनीश राजपूत द्वारा सम्मानित किया गया। जिसमें राजकीय एवं निजी प्रशिक्षण संस्थानों क प्रशिक्षणार्थी द्वारा जॉब्स मॉडलों की प्रदर्शनी लगायी गयी। सभी को प्रशिस्त पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया गया। सिंचाई विभाग में टेक्नीशियन पद पर कार्यरत रामलखन को ब्रांड अम्बेंडक के रुप में सम्मानित किया। २८ टॉपरों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य राजवीर सिंह, बृजेश कुमार, रंजीत कुमार, सच्चिानंद, सागर एवं स्टाफ के अलावा प्रशिक्षण सस्थान अमृतपुर, कायमगंज के लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *