
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सदर तहसील दिवस में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजन हुआ। मुख्य चिकित्साधिकारी, डीएफओ, जिला विकास अधिकारी, एसडीएम व तहसीलदार की मौजूदगी में कृषि निदेशक ए.के. यादव न जिला कृषि अधिकारी बी.के.ंिसंह द्वारा तहसील प्रांगण में भगवानंद सिंह को 3 एचपी सोलर पम्प का प्रमाण पत्र जीएम ने दिया। इसके अतिरिक्त अरहर, ज्वार, रागी, कोदों के 3 किलोग्राम की मिनी किट, बाजारा 2 किलोग्राम, मूंग, उर्द चार किलोग्राम की मिनी किट 11 कृषकों को वितरित की गयी। पात्र हरिमोहन, माया, ओमवीर, जशोदा, रीना, प्रियंका शिखा, महेश, प्रीती आदि को किट वितरित की गयी।
