
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। वार्ड नंबर 5 मुंशी नगर के लोगों ने तालाब का पानी निकलवाने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचकर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नेकपुर कला के निवासियों ने मांग की है कि पूर्वी दिशा में स्थित तालाब में अत्यधिक मात्रा में जलकुम्भी उत्पन्न हो जाने के कारण तालाब में पानी भरने की क्षमता समाप्त हो जाने के कारण गलियों व घरों में घुसने लगा है। जिस कारण तालाब के आसपास के परिवारों को अत्यधिक परेशानी हो रही है। दूषित पानी में बार-बार घुसकर निकलना पड़ता है। जिससे संक्रमण बीमारी होने की सम्भावना बनी हुई है। नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी को कई बार समस्या से अवगत कराया गया, परन्तु निराकरण नहीं किया गया है। इस समस्या से निजात पाने के लिए निराकरण हेतु नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी को तालाब की सफाई एवं तालाब का पानी निकलवाने हेतु निर्देशित किया जाये। जिससे वहां के स्थानीय लोग नारकीय जीवन जीने से मुक्ति मिले। इस समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर सत्यपाल, रंजीत कुमार, नरेशचंद्र सुनील कुमार, सिकंदर, नन्हें, राजकुमार, महेशचंद्र, निर्देश कुमार, धीरेंद्र कुमार, निशा, रेखा देवी, मनोज कुमार, शिवकुमार पिका, रिंकी, निहाल, हरिओम, बेबी, सीताराम, मधू विजय, जीतू, कमलेश, अजय यादव, राज, प्रशांत, मोवीन खां, लालाराम, राजेश, सुमित कुमार लक्ष्मी यादव आदि स्थानीय लोग ने कलेक्ट्रेट पहुंचर ज्ञापन सौंपा और समस्याओं के समाधान की मांग की।
