
फर्रुखाबाद (सं.)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति पर कर्नल शरद शरन निवासी तलैया लेन फतेहगढ़ जनपद फर्रुखाबाद को सैनिक प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष दूसरी बार नामित किया गया है। उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने पर पूर्व सैनिकों में उत्साह है। फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया गया। पार्टी कार्यालय पर पूर्व सैनिक व नव नियुक्त जिलाध्यक्ष के.के. यादव ने खुशी का इजहार करते हुए उन्हें बधाई दी।
