
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। व्यापार मण्डल मिश्रा गुट की बैठक खतराना स्थित उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल के आवास पर सदानंद शुक्ला की अध्यक्षता में हुई। जिसमें व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा की गयी। बैठक में जितेंद्र अग्रवाल ने कूड़े के ढेर को ट्रैक्टर पर शहर के बाहर से ले जाने का सुझाव दिया। मुकेश गुप्ता ने शहर में तीन टॉयलेट महिलाओं के लिए नगरपालिका द्वारा बनवाने का सुझाव दिया। यूनुस अंसारी ने व्यापार मण्डल की एकता पर बल दिया। एकता न होने के कारण प्रशासन ने रेलवे रोड को व्यापारियों की बिना सहमति के तोड़ दिया और एक वर्ष हो जाने पर भी अभी तक रेलवे रोड को नहीं बनाया गया है। शहर के मुख्य मंदिरों में विशेष कर सावन के महीने में जो वेल पत्र व अन्य सामग्री चढ़ायी जाती है। चढ़ाने के बाद उसे सामान्य कूड़ा गाड़ी से न ले जाकर पालिका अन्य कूड़ा गाड़ी की व्यवस्था करे। वहीं मुकेश गुप्ता जिला मंत्री के अलावा जिला मीडिया प्रभारी का अतिरिक्त कार्य दिया गया। इस मौके पर लालू कनौजिया, मुकेश गुप्ता, तनुजा तिवारी, अरविन्द कुमार, राजीव कुमार पुरवार, अशोक कुमार कनौजिया, सचिन गुप्ता, मनोज अग्रवाल, मुकेश चंद्र सारस्वत, डंपी पांडेय, संजीव दुबे पाली, यूनुस अंसारी, मो0 जाहिद, विशाल अवस्थी, विशाल दुबे मौजूद रहे।
