
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में वृद्धा आश्रम अलावलपुर मोहम्मदाबाद का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अपर जिला जज अपराह्न ४ बजे बृद्धा आश्रम अलावलपुर मोहम्मदाबाद पहुंचे। वृद्धा आश्रम में निरीक्षण के दौरान १४ महिलायें एवं ३१ पुरुष पाये गये। वृद्ध जनों से समस्याओं के बारे में अपर जिला जज ने जानकारी ली। वृद्धों द्वारा पेंशन, आयुष्मान कार्ड एवं आधार कार्ड आदि बनाने की बातें बतायी गयीं। जिसके लिए विभाग तथा कार्यवाही के लिए कहा गया। वृद्धों को मीनू के अनुसार भोजन आदि मिलना बताया गया। इस मौके पर सचिव अपर जिला जज नरेंद्र प्रकाश ने फल वितरित किये।
