
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सावन के पवित्र माह में कांवरियों ने पांचाल घाट से जल भरकर पाडेश्वरनाथ मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक किया। नन्दी संकल्प सेना के तत्वावधान में निकाली गयी कांवर यात्रा में बड़ी संख्या में भक्तगण शामिल हुए। अपरा काशी का चतुर्थ सामूहिक कांवर यात्रा का आयोजन धूमधाम से हुआ। पांचाल घाट के तट से संयुक्त रुप से कांवरों में जल भरकर बम-बम भोले व जय श्रीराम के उद्घोषों के साथ कांवरिए, बुजुर्ग बच्चे यात्रा में शामिल हुए। पांचाल घाट से कांवर यात्रा शुरु होकर चांदपुर, खानपुर, कादरीगेट, घुमना, चौक होते हुए पांडेश्वनरनाथ पहुंची। जहां जलाभिषेक किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहा। नंदी सकल्प सेना के अध्यक्ष विक्रांत अवस्थी के साथ सौरभ दीक्षित, नन्हें पंडित, टिंकल यादव, अंकित पाल, बबलू यादव, विवेक राठौर, विकास अवस्थी, अजय पाल, दीपकांत शाक्य, सौरभ कुमार, गोविन्द दीक्षित, कृष्णा, सूरज गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, प्रदीप वाल्मीकि, हरिओम वाल्मीकि, वरुण पटेल, बद्रीनाथ, ऋषभ गुप्ता, रामवरन, महेंद्र आदि लोगों ने जलाभिषेक किया। साथ ही जलाभिषेक के बाद महाआरती का आयोजन हुआ। आरती के उपरांत सभी भक्तों ने स्वामी रामानंद बालिका इंटर कालेज में प्रसाद वितरित किया गया। सभी भक्तों ने भंडारे में भाग लिया। सुरक्षा की दृष्टि से जिला प्रशासन मुस्तैद रहा। नंदी संकल्प सेना के प्रमुख विक्रांत अवस्थी ने सभी कांवरियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सफल आयोजन के लिए सभी भक्तगण प्रशंसा के पात्र हैं। मान्यता है कि सावन माह में जलाभिषेक करने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं।
