कमालगंज, समृद्धि न्यूज। थाना क्षेत्र के गांव गदनपुर देवराजपुर निवासी अरुण कुमार का १३ वर्षीय पुत्र कृष्णा कुमार सोमवार को बच्चों के साथ तालाब के पास खेलने गया था, नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया। जिससे वह तालाब में डूब गया। बच्चों ने घटना की सूचना घर पर दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से बच्चे को तालाब से बाहर निकाला। परिजन उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर चले गये। शव घर पहुंचते ही मां प्रीती, पिता अरुण कुमार आदि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। ——————-
