समृद्धि न्यूज़ अयोध्या।समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव पदाधिकारियों के चौखट तक पहुंचने का अभियान चलायेंगे।पार्टी कार्यालय लोहिया भवन गुलाबबाड़ी पर सोमवार को पार्टी पदाधिकारियों के साथ विचार विमर्श करते हुए जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में बिना समाजवादी पार्टी के सहयोग के किसी भी दल की सरकार नहीं बनेगी।उन्होंने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार से जनता का विश्वास उठ गया है।लोकसभा चुनाव में जनता समाजवादी पार्टी प्रत्याशी को चुनाव जिताकर केन्द्र सरकार में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी।श्री यादव ने कहा कि इसी के तहत जिला कमेटी के अध्यक्ष सभी पदाधिकारी के घर घर जाकर संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे।श्री यादव ने कहा कि प्रदेश और देश में बेरोजगारी चरम सीमा पर है।किसान,नौजवान और व्यापारी, सभी दुखी है और आम जनता परेशान है।सभी समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं।सपा जिला प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया कि आज की बैठक में जिलाध्यक्ष श्री यादव ने पार्टी तथा फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों व पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को कार्यकर्ताओं के घर पर जाकर उनके साथ पार्टी को लोकसभा चुनाव जीताने का संकल्प लेने का निर्देश दिया है।इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष ललित यादव, राजेश पटेल,चौधरी बलराम यादव,मो हलीम पप्पू,दान बहादुर सिंह,राशिद जमील,अंसार अहमद बब्बन,जगन्नाथ यादव,श्री चंद यादव,कौशल यादव,गौरव पांडेय,राजेश कोरी,राम भवन यादव,रियाज अहमद,वीरेंद्र गौतम,शाहबाज लकी,केशवराज कोरी व इशतियाक अहमद आदि लोग मैजूद रहे।
