
समृद्धि न्यूज़ अयोध्या।रुदौली विधानसभा से चेयरमैन का चुनाव लड़ चुके तारिक रुदौलवी ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया।जिला कार्यालय कमला नेहरू भवन पर अपने साथियों के साथ पहुंचकर श्री रुदौलवी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्हें पार्टी जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी का झंडा देकर तथा सदस्यता शुल्क लेकर पार्टी की सदस्यता दिलाई।इस अवसर पर श्री रुदौलवी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी उनका पुराना घर था,जिसमें वे वापस लौट रहे हैं।पूरे देश में फैली नफरत को मिटाने के लिए राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने मुझे बहुत प्रभावित किया।आज देश में कांग्रेस पार्टी और उनके नेता राहुल गांधी ही आम आदमी की आवाज को सड़क से लेकर संसद तक उठाने का कार्य कर रहे हैं।अब मैं आजीवन कांग्रेस पार्टी को नहीं छोडूंगा।
जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि पूरे देश में कांग्रेस पार्टी का ग्राफ बढ़ रहा है।आम आदमी भारतीय जनता पार्टी की नफरत की राजनीति से ऊब गया है।जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि श्री रुदौलवी के आने से रुदौली विधानसभा में कांग्रेस मजबूत होगी।राहुल गांधी की नफरत के खिलाफ पूरे देश में खोली गई मोहब्बत की दुकान ने आम आदमी को कांग्रेस के प्रति आकर्षित किया है।इस अवसर पर प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा,शीतला पाठक, शैलेंद्र मणि पांडेय,उमेश उपाध्याय,इंद्रोहन यादव व मुकेश जयसवाल आदि उपस्थित रहे।
