राष्ट्रीय लोधी बौद्धिक संगठन का प्रतिभा सम्मान समारोह 6 अगस्त को

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। राष्ट्रीय लोधी बौद्धिक संगठन (आर.एल.बी.सी.) फर्रुखाबाद के तत्वाधान में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन दिनांक 6 अगस्त 2023 रविवार को नवभारत सभा भवन ठंडी सड़क फर्रुखाबाद में होना सुनिश्चित हुआ है। इसमें किसी भी शैक्षिक बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट में वर्ष 2022 व 2023 में 70 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले मेधावी छात्र एवं छात्राओं को राष्टीय संयोजक एनबीएस राजपूत वरिष्ठ आईएएस ज्वाइंट सेक्रेट्री भारत सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए प्रतिभाशाली छात्र एवं छात्राएं अपना रजिस्ट्रेशन दिनांक 5 अगस्त 2023 तक करवा सकते हैं। कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथिगण शिवेंद्र सिंह आईईएस, पूरन सिंह आईईएस, अजीत वर्मा आईएएस, महेश लोधी आईआरएस, विनोद राजपूत जीआईईएस, ऋषभ वर्मा, एसडीएम कानपुर गुलाब सिंह, एसडीएम इटावा प्रेम पाल राजपूत, एसडीएम बदायूं विवेक कुमार, एसडीएम यदुवंश राजपूत, एसडीएम चंद्र प्रकाश वर्मा, प्रांतीय अध्यक्ष डॉ0 बीके सिंह, अपर निदेशक इंजीनियर महिपाल सिंह, प्रांतीय महामंत्री सहित आदि अतिथि गण कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम के संयोजक पूर्व अध्यापक रामगोपाल वर्मा, सह संयोजक शिव कुमार राजपूत, पवन राजपूत, अजय राजपूत, सुधीर राजपूत बनाए गए हैं। कार्यक्रम में सभी स्वजातीय बंधुओं से अपील की गई है कि अभिभावक बच्चों को लेकर कार्यक्रम में भाग लें। जिससे बच्चों के उज्जवल भविष्य हेतु मार्गदर्शन प्राप्त हो सके और आगे उनका भविष्य उज्जवल हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *