कायमगंज, समृद्धि न्यूज। छत से गिरकर बालक गंभीर रुप से घायल हो गया। परिजनों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। नगर के मोहल्ला चिलांका निवासी अरविन्द का 13 वर्षीय पुत्र राजन मंगलवार को छत पर खेल रहा था, तभी वह खेल-खेल में नीचे गिरकर घायल हो गया। परिजनों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
