यूपी के कई जिलों में बारिश थमने के बाद अब गर्मी का प्रकोप फिर से बढ़ रहा है। सुबह से तेज धूप के साथ बढ़ी उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार 22 जुलाई के बाद से फिर से मानसून पलटेगा और प्रदेश में झमाझम बारिश होगी वहीं आज प्रदेश के कई जिलों में बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान शुक्रवार से तराई बेल्ट और शनिवार से पूर्वी यूपी के कई जिलों में एक बार फिर बारिश के आसार हैं, विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी दानिश के अनुसार, आगामी दो दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी के साथ मौसम में उमस और गर्मी रहेगी। कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।
