बंदरों के हमले से वृद्ध छत से गिरा, मौत

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। बंदरो के हमले से वृद्ध छत से नीचे गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गया। परिजन उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम घसिया चिलौली निवासी ८० वर्षीय खुदावंश पुत्र नवाबशेर बुधवार सुबह छत पर किसी काम से गये थे, तभी छत पर बैठे बंदरों ने वृद्ध पर हमला कर दिया। जिससे वृद्ध छत से नीचे सिर के बल गिरने से गंभीर रुप से घायल हो गये। परिजनों ने आनन-फानन में उपचार के लिए नगर के समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लेकर आये। जहां डाक्टर अमरेश कुमार ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पाते ही मृतक की पत्नी असगरी आदि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *