छात्रा को भगा ले जाने में नामदर्ज सहित तीन पर मुकदमा दर्ज

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। छात्रा को भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी। थाना क्षेत्र के गांव पाहला निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में दर्शाया कि उसकी नाबालिक पुत्री १७ जुलाई की रात्रि ११ बजे ग्राम टड़ौआ निवासी सूरज कुमार उर्फ लालू पुत्र गुड्डू बहला-फुसलाकर भगा ले गया। उसके दो अज्ञात साथियों ने भगा ले जाने में सहयोग किया। पुत्री अपने साथ पचास हजार की नगदी व एक सोने की चैन व अंगूठी, पायल आदि सामान ले गयी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *