कमालगंज, समृद्धि न्यूज। बिजली कर्मचारियों को पीटने में तीन लोगों के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी। अवर अभियंता कैलाश चंद्र पाठक 33/11 केएबी उपकेंद्र याकूतगंज में तैनात हैं। बुधवार को लेन गांव में राजस्व वसूली एवम विद्युत विच्छेदन हेतु कैंप लगाया गया था। संविदा कर्मी धीरज वर्मा, अरविंद, अमित, पुष्पेन्द्र के साथ लेन गांव में चेकिंग करने गए। चेकिंग करने के दौरान समय लगभग 2:25 बजे दोपहर गांव के दलवीर पुत्र गजराज, शेषनाथ व केशराम पुत्र रघुवीर के यहां चेकिंग कर रहे थे। बिजली से संबंधित कागज मांगने पर मना कर दिया। उसी समय बहस के दौरान टीम पर हमला कर दिया तथा डायरी एवम डिस्कनेक्शन लिस्ट फाड़ दी। गाली-गलौज कर लाठी-डंडों व फाावड़ा से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे शरीर पर गंभीर चोटे आई और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर घायलों का मेडिकल जांच कराकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। –
