नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। शराब पिलाने से मना करने पर मारपीट कर 5 हजार की नगदी छीन लेने का युवक ने आरोप लगाते हुए दबंग आरोपी के विरुद्ध पुलिस को मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के नवादा गांव निवासी शिवकुमार जाटव ने पुलिस को दी तहरीर में दर्शाया कि वह बाजार में सब्जी खरीद रहा था, तभी दबंग खुशीराम व रामआसरे आये और मुझसे बोले कि मुझे शराब पीनी है तो मैंने मना कर दिया कि मैं शराब नहीं पिला पाऊंगा तो बोले कि मुझे रुपये दो, मैने नहीं दिये। इसी बात से नाराज होकर दोनों ने मारपीट कर दी और जेब से 5 हजार रुपये छीन लिये। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल के बाद कार्यवाही करने की बात कही।
