मेरे हुसैन तुझे सलाम, मेरे हुसैन तुझे सलाम

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नौचंदी जुमेरात पर दरगाह हजऱत सैय्यद मखदूम शाहबुद्दीन औलिया लोको शरीफ फतेहगढ़ में अकीदतमंदों का आना जाना लगा रहा है। लोग सुबह से ही दरगाह पर पहुंचने लगे। दरगाह पर दुरूद फातिहा के साथ गुलपोशी चादर पोशी भी की गई। दरगाह कारी मिनशाद ने बेहतरीन अंदाज में हजरत इमाम हुसैन की याद में नात शरीफ पढ़ी। जिसने हक कर्बला में अदा कर दिया, अपने नाना वादा वफ़ा कर दिया, सब कुछ उम्मत की खातिर फिदा कर दिया, घर का घर सुपुर्दे-ए-खुदा कर दिया मौलाना आरिफ साहब ने भी शहादत-ए-करबला बयान किया उन्होंने कहा कि इस्लामी नए साल का आगाज मुहर्रम माह से होता है। यह हमारे नबी के महबूब नवासों की शहादत की याद दिलाते हैं। सज्जादा नशीन हजरत मोहम्मद शरीफ खान उर्फ मोहब्बत शाह ने लोगों को हिदायत की। इस महीने कर्बला के शहीदों को खिराज पेश करने के लिए अधिक से अधिक भलाई के काम करें। भूखों को खाना, प्यासों को पानी, बीमारों को दवाई दिलाएं मोहब्बत शाह की जेरे सरपस्ती में फातिहा ख्वानी व लंगर तकसीम किया गया। नायब सज्जादा नशीन मोहम्मद वसीम साहब ने मुल्क में अमन चैन की दुआ की। क़ारी मिनशाद साहब ने बेहतरीन अंदाज में कुरान शरीफ की तिलावत पेश की। इस मौके पर शाहिद खान, आकिब खान, कासिम साबरी, रफत हुसैन, सलमान कबीर, सैय्यद दाऊद, फैसल खान, हाजी वसीमुज्मा खान, मोहम्मद हनीफ, सरताज मंसूरी, आफताब, शिवम चंद्र, उमेश कुमार, आसिफ साबरी अदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *