ससुरालियों ने विवाहिता को लगायी आग, मौत

लोहिया में शव छोड़कर ससुराली फरार मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। ससुरालियों ने विवाहिता को जान से मारने की नियत से आग लगा दी। जिससे विवाहिता गंभीर रुप से घायल झुलस कर घायल हो गयी। ससुरालीजन लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। उसके बाद ससुरालीजन शव लोहिया छोड़कर ही फरार हो गये। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मायके वालों ने ससुरालियों पर पुत्री की हत्या किये जाने का आरोप लगाया। जानकारी के अनुसार जनपद शाहजहांपुर थाना मिर्जापुर के ग्राम बाध निवासी २२ वर्षीय काजल पत्नी शिवम अवस्थी को ससुरालियों ने जान से मारने की नियत से आग लगा दी। जिससे काजल गंभीर रुप से झुलसकर घायल हो गयी। परिजन उपचार के लिए लोहिया अस्पताल आये। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद ससुरालीजन शव को लोहिया अस्पताल में ही छोड़कर फरार हो गये। घटना की सूचना पर मृतका के मायका जनपद हरदोई के हरपालपुर श्यामपुर पंजा से परिजन लोहिया अस्पताल पहुंच गये और सूचना पुलिस को दी। परिजनों ने बताया कि मृतका के ममेरे भाई अवनीश और सोनू दो दिन पहले काजल के घर घूमने गये थे। तब काजल ने बताया कि ससुरालीजन खाना-पीना नहीं देते है और मेरा उत्पीडऩ करते है। परिजनों के अनुसार परिवार में ही बड़ी बहन रामरानी उर्फ अनुपम की शादी २५ वर्ष पहले की थी। पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *