
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मेडिकल एण्ड सेल्स रिप्रन्टेटिव एसोसिएशन की फर्रुखाबाद की यूनिट में क्षेत्रीय पर्यवेक्षक कामरेड अरविंद तिवारी व स्टेट एक्जीक्यूटिव मेंबर अनुराग मिश्रा की देखरेख में पिछले वर्ष का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया। साथ ही नवीन कार्यकारिणी का गठन हुआ। अध्यक्ष संगीत त्रिपाठी, सचिव कपिल दिवाकर, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, रबसान अली, कोषाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला, सह सचिव रोशन सिंह व अंकित मिश्रा चुने गये। कार्यकारिणी सदस्य प्रखर वर्मा, शक्ति राजपूत, नवीन गुप्ता, निखिल मिश्रा, प्रणवदास, प्रशांत तिवारी, प्रभाकर शुक्ला को पदाधिकारी चुना गया।
