पुलिस कर्मियों पर किया फायर, दी धमकी

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस मुठभेड़ में अनुपम दुबे गैंग का शॉप शूटर व दुर्दांत अपराधी चुनमुन को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से तमंचा कारतूस व बाइक बरामद हुई। आरोपी पर 6 मुकदमे संगीन धाराओं में दर्ज है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। थाना मऊदरवाजा प्रभारी आमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सचिन सिंह, उपनिरीक्षक किरन पाल नागर अपने हमराहियों के साथ बीती रात आउटस्कर्ट चेकिंग टॉर्च की रोशनी में कर रहे थे, तभी एक बाइक सवार पुलिस चेकिंग को देखकर भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने उसे रोकना चाहा तो उसने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। जिससे पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गये। पुलिस कर्मियों ने सूचना कन्ट्रोल रुम को दी। जिसके बाद पुलिस कर्मियों ने आरोपी का पीछा करते हुए हथियापुर रेलवे क्रॉसिंग के निकट नट नगला जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी कर बल प्रयोग कर रात्रि 11:28 पर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम अकरम फारुकी उर्फ चुनमुन पुत्र गुलाम मोहम्मद फारुकी निवासी हाथीखाना बताया। तलाशी में आरोपी के पास से 315 बोर तमंचा व कारतूस तथा एक बाइक बरामद हुई। पुलिस के अनुसार बदमाश चुनमुन ने पुलिस कर्मियों को धमकी दी कि वह अनुपम दुबे का आदमी है इसका खामियाजा पुलिस कर्मियों को भुगतना पड़ेगा। बदमाश चुनमुन पर ६ मुकदमे दर्ज है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
