बाढ़ के पानी में डूबे युवक को ग्रामीणों ने बचाया

पुलिया से कूदकर बाढ़ के पानी में नाहते समय घटी घटना

शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिया से खड़े होकर बाढ़ के पानी में छलांग लगाकर स्नान कर रहा युवक डूब गया। साथियों ने चीखपुकार शुरु कर दी। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को बचा लिया। थाना क्षेत्र के बेला सराय गजा निवासी 17 वर्षीय पारस अपने दोस्तों के साथ गांव में बनी पुलिया में बाढ़ का पानी बह रहा था उसी में स्नान करने गया था। पुलिया से कूद कर छलांग लगा दी। जिसमें पारस डूबने लगा। बाहर खड़े साथियों ने शोर मचाना शुरु कर दी। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद पारस को बाहर निकाल लिया। सूचना पर परिजन भी पहुंच गये और उपचार के लिए एक निजी चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे। जहां उसकी हालत ठीक है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *