
अमृतपुर (सं.)। तहसील क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था काफी लंबे समय से ध्वस्त चल रही है आए दिन कहीं वंच केबिले फुंक रही हैं, तो कहीं तार टूट कर जमीन पर गिर रहे हैं। जिससे कभी भी क्षेत्र में भारी हादसा हो सकता है। जिस पर अभी तक ना ही किसी नेता व अधिकारी का ध्यान आकर्षित हुआ, जिसके चलते अमृतपुर तहसील क्षेत्र के ट्रांसफार्मर जलते रहते हैं। कल ही अमृतपुर कस्बे का रात्रि में ट्रांसफार्मर जल गया। जब यह बात भारतीय जनता पार्टी शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ के सह संयोजक भास्कर दत्त द्विवेदी को पता चली तो उन्होंने तत्काल ही विद्युत विभाग के बड़े अधिकारियों से वार्ता कर समस्या का जल्द से जल्द निस्तारण कराने के लिए कहा। उन्होंने कहा अमृतपुर हमारी जन्मभूमि व कर्मभूमि है वहां के हर नागरिक की समस्या हमारी समस्या है।
