पर्यावरण बचाने के लिए वृक्षारोपण बेहद जरुरी-सीएमओ।


समृद्धि न्यूज़ अयोध्या।वृक्षारोपण अभियान 2023 के तहत प्रदेश में किये जा रहे वृक्षारोपण के तहत शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय जैन ने दर्शन नगर स्थित एएनएम ट्रेनिंग सेंटर परिसर में वृक्षारोपण किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सभी लोगों को अधिक से अधिक वृक्षों का रोपड़ करना चाहिए जिससे हमारा पर्यावरण शुद्व रहे।उन्होंने सभी लोगो से वृक्षारोपण कर अधिक से अधिक पौधे लगाकर इस महाअभियान को सफल बनाने की अपील की।मानवता की रक्षा के लिए वृक्ष व पेड़-पौधे बहुत जरूरी हैं हम ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाकर अपने पर्यावरण को स्वच्छ व सुन्दर बना सकते हैं।इस अवसर पर नोडल वृक्षारोपण डी. के. श्रीवास्तव,डा दीपक पाण्डेय, डा वेद प्रकाश त्रिपाठी,डॉ अरविंद श्रीवास्तव सहित एसीएमओ, डिप्टी सीएमओ व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *