रोडवेज बस अड्डे पर चालको को जागरूक किया गया जागरुक

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत 17 जुलाई से 31 जुलाई तक चलाये जा रहे जागरुकता अभियान के अंतर्गत एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने मोहम्मदाबाद क्षेत्र में वाहनों की सघन चेकिंग की। चेकिंग के दौरान 6 वाहनों को ओवरलोड माल का परिवहन करते पाया गया तथा उन पर रुपए 4.10 लाख का जुर्माना लगाया गया। इसके अतिरिक्त 6 वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट नहीं लगी थी उन पर भी 30 हजार का जुर्माना लगाया गया। रोडवेज बस अड्डा परिसर में टेंपो, टैक्सी यूनियन एवं ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन तथा चालकों के साथ विचार गोष्ठी की गई। जिसमें सुरक्षित यातायात एवं अपने जनपद को दुर्घटना मुक्त बनाने पर चर्चा की गई। यातायात प्रभारी रजनेस कुमार ने चालकों को लेन ड्राइविंग के बारे में जागरूक किया तथा सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत रात्रि में हेड लाइट के हाई बीम लो बीम के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरसी यादव, यातायात प्रभारी रजनेस कुमार आदि उपस्थित रहे।

