वृद्ध की हत्या में दस नामदर्ज सहित 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज

मृतकों के परिजनों व पुलिस के बीच हुई थी की नोकझोंक

समृद्धि न्यूज।

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। वृद्ध की हत्या के मामले में मृतक के पुत्र ने दस नामदर्ज सहित 12 लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी। पीडि़त ने दर्ज कराये मुकदमे में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। कोतवाली फतेहगढ़ के सरह निवासी त्रिपुरारी पुत्र बृजनन्दन ने पुलिस को दी तहरीर में दर्शाया कि 23 जुलाई को सुबह 8 बजे पित बृजन्दन व भाई चंदन अपनी दुकान पर बैठे थे, तभी गांव के अनिरुद्ध उर्फ बौखा, समरे, अरविंद, गोविंद, सरविन्द, गोपाल पुत्रगण सुखपाल, रामवीर पुत्र कालीचरन, महेन्द्र सिंह, धीरेन्द्र सिंह पुत्रगण हरपाल सिंह, शिवेंद्र पुत्र शिवपाल सिंह व दो अज्ञात व्यक्ति अपने हाथों में धारदार हथियार व नाजायज असलाह लेकर एकराय होकर आये और जान से मारने की नियत से प्रहार कर दिया, तभी पिता-पुत्र अपनी जान बचाकर भागने का प्रयास किया। इसी दौरान आरोपियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की तथा कुल्हाड़ी तलवार एवं कांते से प्रहार कर दिया। पिता-पुत्र को जिंदा समझकर पुन: एकराय होकर गोलियां मारी। आरोपीगाण पिता बृजनंदन की जेब से 8800 रुपए छीन ले गये। पीडि़त ने यह भी दर्शाया कि अभियुक्तों ने 19 जुलाई को भी पिताा बृजनंदन पर जानलेवा हमला किया था और 3800 रुपए छीन लिए थे। जिसकी शिकायत की पर पुलिस प्रशासन ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। पीडि़त के मुताबिक यदि पुलिस उस घटना का मुकदमा दर्ज कर लेती तो पिता की जान नहीं जाती। आरोपीगण घटना को अंजाम देकर पुलिस चौकी सरह के सामने से हथियार लहराते हुए फरार हो गये। पीडि़त के मुताबिक आरोपीगण गुण्डा किस्म के व्यक्ति है और हम लोगों से हर महीने गुण्डा टैक्स के रुप में 1000 रुपया लेते थे। मना करने पर जानमाल की धमकी देते थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर उक्त आरोपियों के विरुद्ध धारा 147, 148, 149, 307, 395, 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी। शव का दाह संस्कार करने से किया मना श्मशान घाट पर कई थानों की पुलिस मौजूद क्षेत्राधिकारी ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया परिजन बोले कल करेंगे शांति व्यवस्था बनी रहे इसके लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *