मांगों को लेकर शिक्षामित्रों ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्रदेश के प्रा0वि0 में 22 वर्षों से कार्यरत शिक्षामित्रों की समस्याओं को लेकर मंगलवार को जिलाध्यक्ष ऋषीपाल सिंह यादव के नेतृत्व में शिक्षा मित्रों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन कलेक्ट्रेट पहुंचकर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा।
ज्ञापन में मांग की गयी कि पिछले 22 वर्षों से प्रा0वि0 में शिक्षा मित्र कार्यरत हैं। शिक्षामित्र गरीब, शोषित, पिछड़े बच्चों को शिक्षा दे रहे हैं। डेढ़ लाख शिक्षामित्रों की पढ़ाई, परिवरिश, दवाई आदि के खर्चे को लेकर चिंतित है। प्रदेश के शिक्षामित्रों की आर्थिक स्थिति दयनीय है। पिछले छह वर्षों से इतनी महंगाई में एक रुपया की भी वृद्ध नहीं की गयी है। जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार नहीं हो पा रहा है। प्रत्येक दिन औसतन 4-5 शिक्षा मित्रों की आकस्मिक मृत्यु हो रही है। यह अत्यंत कष्ट व पीड़ादायक है। शिक्षामित्रों की समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए प्रमुख मांगें मानी जायें। नियमावली में संशोधन शिक्षा मित्रो ंको पुन: समायोजजित किया जाये। समायोजन प्रक्रिाय पूर्ण होने तक 12 माह से 62 वर्ष की सेवा सुरक्षित की जाये और समान वेतन दिया जाये। नई शिक्षा नीति में शिक्षामित्रों को सम्मिलित कर इनका भविष्य सुरक्षित किया जाये।
मृतक शिक्षाीमत्रों को सहायता प्रदान करते हुए परिवार के आश्रितों को जीविकोपार्जन हेतु नौकरी दी जाये। मूल विद्यालय में वापसी से वंचित शिक्षामित्रों को पुन: एक अवसर प्रदान करते हुए मूल विद्यालय में वापस महिला एवं शिक्षामित्रों को व उनके ससुराल पक्ष के जनपद में स्थानान्तरित किया जाये आदि मांगों को लेकर मुख्यालय पहुंचकर धरना प्रदर्शन करते हुए शिक्षकों ने ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ऋषीपाल यादव, प्रवीन कटियार, प्रदीप, ज्ञानेंद्र सिंह, बलवीर ंिसह, मिथलेश कुमार, रामवीर, सहिल कटियार, समर, साजिद अली, जबर सिंह, रेनू दीक्षित, मनमोहन, नारायण शैलेंद्र ंिसंह, अवलेद्र सिंह, नारायणदेव, छतर सिंह, अवनीश त्रिवेदी, मो0 फिरोज, सरिता कटियार, कन्हैयालाल शिक्षामित्र मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *