ससुराल की कहकर निकला था मृतक, पहुंच गया था बुआ के घर
कमालगंज, समृद्धि न्यूज। सडक़ के किनारे खड़े ट्रैक्टर ट्राली बाइक घुस गयी। जिससे बाइक सवार दो लोग घायल हो गये। जिन्हें उपचार अस्पताल भेजा। जहां एक ने रास्ते में दम तोड़ दिया। दूसरे को चिकित्सक ने लोहिया रेफर कर दिया। मौत की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
जानकारी के अनुसार जनपद कन्नौज थाना छिबरामऊ चौकी सिकंदरपुर के गांव चंद्रपुर निवासी ३० वर्षीय दीपक पुत्र राजकुमार बीते दिन अपने घर से अपनी ससुराल जाने की कहकर निकला था, लेकिन वह अपने बुआ के घर थाना जहानगंज क्षेत्र के गांव कोरीखेड़ा पहुंच गया। बुधवार को वह बाइक से मक्का की बानगी लेकर बाजार में दिखाने की कहकर अपने रिश्तेदार प्रमोद पुत्र तुलाराम के साथ गया था। वापस आते समय रास्ते में बैंक ऑफ इंडिया के पास खड़े ट्रैक्टर ट्राली में जा घुसी। जिससे दोनों लोग गंभीर रुप से घायल हो गये।
वहीं मौके पर खड़े चौकीदारों ने सूचना जहानगंज थाने में दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। दीपक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया तथा प्रमोद को डॉक्टरों ने उपचार के बाद लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि दोनों शराब के नशे में थे। मृतक दीपक अपने चार भाइयों रामदास, बलवंत, अजय में तीसरे नंबर का था। मृतक की एक बहन कंती है। मृतक चेन्नई में रहकर काम करता था। चार दिन पहले ही अपने गांव आया था। मृतक के बड़े भाई रामदास ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने दरोगा अजय कुमार ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

